Tuesday, April 23, 2024
HomeChandigarh Mohali NewsSpa सेंटर में चल रहा था सेक्स रैकेट: पुलिस ने किया पर्दाफाश

Spa सेंटर में चल रहा था सेक्स रैकेट: पुलिस ने किया पर्दाफाश

- Advertisement -

ताजा खबर के अनुसार मनीमाजरा स्थित एन.ए.सी. (NAC located in Manimajra) में डी.एस.पी. नॉर्थ ईस्ट पी. अभिनंदन ने पुलिस टीम के साथ अमेजिंग स्पा सेंटर (Amazing Spa Center) पर छापा मारा। पुलिस ने स्पा सेंटर से दो महिलाओं को छुड़ाया और मालिक को गिरफ्तार कर लिया।

मालिक की पहचान मनीमाजरा के गोविंदपुरा निवासी (Govindpura, Manimajra) सागर खान के रूप में हुई। मौलीजागरां थाना पुलिस (Maulijagran police station) ने सागर खान के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों महिलाओं को नारी निकेतन भेज दिया है।

डी.एस.पी. नॉर्थ ईस्ट पी. अभिनंदन को सूचना मिली कि मनीमाजरा एन.ए.सी. में अमेजिंग स्पा सेंटर में मसाज की आड़ में देह व्यापार/ सेक्स रैकेट (Prostitution business/Sex racket) का धंधा चल रहा है। पुलिस ने एक व्यक्ति को नकली ग्राहक बना कर भेजा जो मलिक सागर खान से मिला।

यह भी पढ़े : इधर ध्यान दे : राशन कार्ड को आधार से जोड़ना अनिवार्य, वरना नहीं मिलेगा राशन

ग्राहक ने सागर से बात की और 500-500 के नोट दिए। उसके बाद डी.एस.पी. ने पुलिस टीम के साथ स्पा सेंटर पर छापा मारा जहां दोनों महिलाएं पुलिस से मिलीं। उन्होंने पुलिस को बताया कि मालिक सागर खान जबरन मसाज की आड़ में देह व्यापार करवा रहा था।

आपको बता दे की मौलीजागरां थाना पुलिस ने सागर खान को गिरफ्तार कर महिलाओं को नारी निकेतन भेज दिया।

यह भी पढ़े मिट्टी धंसने से गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक सहित 2 की दर्दनाक मौत

मनीमाजरा एन.ए.सी. में दो दर्जन से ज्यादा स्पा सेंटर खुले हुए हैं, जिनमें से ज्यादातर में मसाज की आड़ में देह व्यापार (prostitution) करवाया जाता है। कुछ महीने पहले एक नाबालिग लड़की से जबरन देह व्यापार करवाया जा रहा था।

आपको बता दे की मनीमाजरा थाना पुलिस (Manimajra police station) ने लड़की के रिश्तेदार और स्पा सेंटर के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments