Monday, May 6, 2024
HomeHimachal Newsचलती बाइक पर पत्थर गिरने से चाचा की मौत, भतीजे की कटी...

चलती बाइक पर पत्थर गिरने से चाचा की मौत, भतीजे की कटी टांग

- Advertisement -

Nahan Dadahu Sangrah road in Sirmour Himachal News

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में नाहन-ददाहू-संगड़ाह सड़क पर बुधवार सुबह चलती बाइक पर पहाड़ी से पत्थर गिरने से चाचा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया है।

लोगों की सहायता से घायल को Civil Hospital Dadahu लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे Medical College Nahan रेफर किया गया।

यह भी पढ़े  : कोहरे का कहर : रोडवेज बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत

आपको बता दे की घायल भतीजे की दाईं टांग पत्थर की चपेट में आने से कट गई है। जबकि, पीछे बैठे व्यक्ति की मौत सिर पर पत्थर लगने से हुई।

मृतक की पहचान ठकराड़ा (काकोग) निवासी लायकराम (52) के तौर पर हुई है। हादसे में भतीजा रामलाल (42) वर्षीय गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों घर से बाइक पर दिहाड़ी लगाने ददाहू जा रहे थे। दनोई पुल से आगे पहुंचते ही पहाड़ी से एक पत्थर चलती बाइक पर आ गिरा।

आपको बता दे की हादसे में लायकराम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही Renukaji police मौके पर पहुंची।

पुलिस ने शव कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। उधर, प्रशासन की ओर से Tehsildar Dadahu Rajendra Thakur ने मृतक के परिजनों को 20,000 और घायल को 10,000 की फौरी राहत प्रदान की।

DSP Sangrah Mukesh Kumar ने बताया कि हादसा पहाड़ी से पत्थर गिरने से हुआ है। पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी है।

- Advertisement -

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments