Wednesday, April 24, 2024
HomeHimachal Newsहिमाचल : तड़के मकान की छत गिरने से एक व्यक्ति की मौत

हिमाचल : तड़के मकान की छत गिरने से एक व्यक्ति की मौत

- Advertisement -

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में बुधवार तड़के मकान की छत गिरने (house collapsed in Himachal Pradesh Solan) से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने बताया कि हादसा जौना जी मार्ग पर कोटला गांव (Kotla village on Jauna Ji Marg) में सुबह करीब 400 बजे के आसपास पेश आया।

स्थानीय निवासी जगदीप ठाकुर के कच्चे मकान की छत ढह गई, जिसके चलते नेपाली मूल के व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के समय मकान के भीतर दो व्यक्ति सो रहे थे।

पुलिस ने मृतक की पहचान 32 साल के अर्जुन के तौर पर हुई है जबकि 63 वर्षीय अशोक घायल हुआ है। उधर, जैसे ही मकान की छत गिरने की सूचना मालिक जगदीप ठाकुर को मिली, वो तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।

यह भी पढ़े :  हिमाचल में भयंकर हादसा; दो की दर्दनाक मौत : देखिए हादसे की तस्वीरें

घायल अवस्था में दोनों को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां अर्जुन को मृत घोषित कर दिया गया।

- Advertisement -

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments