Thursday, April 25, 2024
HomeChamba Newsट्राला अनियंत्रित होकर नाले में गिरा; ड्राइवर की दुखद मौत हो गई

ट्राला अनियंत्रित होकर नाले में गिरा; ड्राइवर की दुखद मौत हो गई

- Advertisement -

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले (Breaking News Chamba district of Himachal Pradesh) से एक ब्रेकिंग खबर सामने आ रही है जिसमें एक ट्राला अनियंत्रित होकर साल नाले में जा गिरा। इस दुखद हादसे में ड्राइवर की मौत हो गई। जबकि कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जबकि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब साढ़े 9 बजे यह वाहन दुर्घटना चंबा साहो मार्ग (Chamba Saho road) पर पावर हाउस के पास घटी। स्थानीय लोगों ने जोर की आवाज सुनी तो तुरंत पुलिस को सूचित किया।

यह भी पढ़े :  भयानक एक्सीडेंट में युवक की मौत: HRTC बस के टायर के नीचे आया चालक

जानकारी भी आपको दे दे की सूचना मिलने पर पुलिस व अग्निशमन विभाग का दस्ता घटना स्थल पर पहुंचा। सड़क से करीब 20 मीटर नीचे साल नाले में गिरे ट्राला नंबर PB-30 G-9654 के पास जाकर पुलिस ने जांच की तो एक व्यक्ति अचेत मिला।

दोनों को मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया (Medical College Chamba)

जबकि एक व्यक्ति घायल अवस्था में पाया गया। दोनों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल चंबा (Medical College Hospital, Chamba) पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने अचेत अवस्था में मिले व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान ड्राइवर रशपाल पुत्र मदन लाल निवासी गांव बहलोल डाकघर मलकपूर पठानकोट पंजाब (Post Office Malkapur Pathankot Punjab) के रूप में हुई।

कंडक्टर की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही

जबकि घायल की पहचान कंडक्टर अश्वनी कुमार पुत्र दयाल सिंह निवासी गांव न्यू हरिजन कॉलोनी भदरोया तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा (Harijan Colony Bhadroya Tehsil Indora District Kangra) के रूप में हुई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर रविवार को पोस्टमार्टम करवाकर मृतक के परिजनों को सौंप दिया। घायल कंडक्टर की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

यह भी पढ़े :   कार के खाई में गिरने से 21 साल के युवक की मौके पर मौत

- Advertisement -

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments