Sunday, May 5, 2024
HomeHimachal Newsदर्दनाक हादसा : दीवार गिरने से 2 सगे भाइयों की दर्दनाक मौत,...

दर्दनाक हादसा : दीवार गिरने से 2 सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, एक मजदूर जख्मी

- Advertisement -

जिला ऊना के औद्योगिक क्षेत्र के बाथू में एक दर्दनाक हादसा पेश आया हैं। यहां क्रेशर परिसर में चल रहे डंपिंग साइट के निर्माण कार्य की अचानक दीवार गिर गई। हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई हैं, जबकि एक अन्य व्यक्ति जख्मी हैं।

Painful accident Bathu industrial area Una

जानकारी के मुताबिक बाथू स्थित एक क्रेशर की डंपिंग साईट पर निर्माण कार्य चला हुआ था। वीरवार सुबह मजदूर साइट पर पहुंचे, तो अचानक ही दीवार गिर गई। हादसा करीब 9 बजे पेश आया। हादसे में तीन मजदूर मुवारिक (25) पुत्र इरफान उम्र , मुजम्मिल पुत्र इरफान गांव रोगला तहसील वेहट जिला सहारनपुर, इरशाद (32) पुत्र इस्लाम उम्र गांव फैजपुर तहसील इजरावाद जिला यमुनानगर हरियाणा घायल हो गए।

तीनों को इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ ले गए थे। पीजीआई पहुंचने पर मुजम्मिल व मुबारिक को डॉक्टरों द्वारा ब्रॉड डेड घोषित कर दिया गया। जबकि इरशाद पुत्र इस्लाम के उपचाराधीन होने की सूचना है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।

- Advertisement -

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments