Wednesday, April 24, 2024
HomeHimachal Newsतेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से पुलिस जवान की दर्दनाक मौत

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से पुलिस जवान की दर्दनाक मौत

- Advertisement -

हिमाचल के सिरमौर जिला के पांवटा साहिब (Paonta Sahib Sirmaur) उपमंडल के बातापुल चौक पर एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से पुलिस जवान की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। मृतक की पहचान अनिल (40) निवासी पांवटा साहिब (Paonta Sahib) के रूप में हुई है, जो नाहन में बतौर कांस्टेबल तैनात था। हादसा रविवार दोपहर 3 बजे पेश आया।

अभी तक जो जानकारी मिली है जानकारी के अनुसार अनिल बहराल से बाइक पर पांवटा की ओर आ रहा था। इसी दौरान बातापुल चौक पर पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसे बाद में पुलिस ने पकड़ लिया। वहीं पुलिस केस दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।

DSP Aditi Singh ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में मारे गए पुलिस जवान के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस की छानबीन जारी है।

- Advertisement -

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments