Thursday, May 2, 2024
HomeChamba Newsदर्दनाक हादसा : पांव फिसलने से खाई में गिरी महिला की दर्दनाक...

दर्दनाक हादसा : पांव फिसलने से खाई में गिरी महिला की दर्दनाक मौत

- Advertisement -

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला के भरमौर विधानसभा (Bharmour of Chamba district of Himachal Pradesh) क्षेत्र के कससुईं गांव में मवेशियों के घास काट रही महिला का पांव फिसल कर गहरी खाई में गिरने से महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान 59 वर्षीय तुलसी देवी पत्नी रत्न चंद के रूप में हुई हैं। मेडिकल कॉलेज चंबा में पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस के अनुसार कलसुईं निवासी तुलसी अपने घर के पास पहाड़ी पर अपने मवेशियों के लिए घास काट रही थी। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह खाई में गिर गई।

जब परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने इस महिला को गिरते हुए देखा तो वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घायल महिला को उठाया और चंबा मेडिकल कॉलेज (Chamba Medical College) पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित किया गया। पुलिस देखरेख में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने खबर की पुष्टि की है।

- Advertisement -

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments