Wednesday, April 24, 2024
HomeHimachal NewsBilaspur Newsअति दुखद : 24 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर की कर ली...

अति दुखद : 24 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर की कर ली आत्महत्या

- Advertisement -

बिलासपुर जिले के औद्योगिक क्षेत्र ग्वालथाई में एक 24 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

मिली जानकारी के अनुसार समतेहण गांव की एक 24 वर्षीय उषा देवी की शादी ग्वालथाई के रवि कुमार से हुई थी। सूचना मिलने के बाद उषा के मायका पक्ष ग्वालथाई पहुंचे। मृतका उषा देवी के परिजनों का कहना है कि उषा के ससुराल वाले उसकी बेटी को तंग करते थे। उषा देवी के परिजनों ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने गला घोंटकर उसकी हत्या की है।

इसी बीच सूचना मिलने पर DSP Naina Devi Vikrant Bonsra मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा: मायका पक्ष की मांग पर ससुराल वालों को गिरफ्तार कर लिया गया और पूछताछ के लिए कोट पुलिस स्टेशन ले जाया गया.

इसकी पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी कोट भाग सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

- Advertisement -

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments