Thursday, May 2, 2024
HomeHimachal Newsहिमाचल के इंडियन आइडल फेम नितिन कुमार के पिता की सड़क दुर्घटना...

हिमाचल के इंडियन आइडल फेम नितिन कुमार के पिता की सड़क दुर्घटना में मौत

- Advertisement -

इंडियन आइडल स्टार नितिन कुमार (Indian Idol star Nitin Kumar) के पिता की ज्वार में एक सड़क हादसे में मौत हो गई. नितिन के पिता राजेंद्र कुमार (62) अपनी कार के पास खड़े थे, तभी पीछे से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। संदिग्ध को स्थानीय निवासियों ने पकड़ लिया। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा रविवार शाम करीब 8:00 बजे अंब-नादौन मार्ग (Amb-Nadaun road) पर हुआ.

राजिन्द्र कुमार काम के सिलसिले में ज्वार आए हुए थे। अंब लौटते हुए, ज्वार में एनएच के किनारे एक ढाबे पर अपनी कार खड़ी करके बाहर निकले कि तभीतभी अंब की ओर जा रही एक कार ने उन्हें और उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से भाग निकला। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना स्थल से कुछ दूरी पर उसे दबोच लिया। घायल रजिंद्र कुमार को लोगों ने निजी वाहन से तुरंत सिविल अस्पताल अंब (Civil Hospital Amb) पहुंचाया।

जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर कर दिया। लेकिन ऊना पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

- Advertisement -

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments