Thursday, April 25, 2024
HomeChamba Newsगहरी खाई में गिरा टेंपो 27 वर्षीय रविंद्र की दर्दनाक मौत

गहरी खाई में गिरा टेंपो 27 वर्षीय रविंद्र की दर्दनाक मौत

- Advertisement -

हिमाचल प्रदेश में हादसों का दौर जारी है एक नया हादसा सुबह 11:30 बजे शुक्रवार को चंबा जिले के तेलका क्षेत्र में सरार दरेकड़ी मार्ग पर गदियाली मोड़ के पास एक तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर 300 फुट गहरी खाई में गिर गई।

इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान रवीन्द्र गर्ग (27) पुत्र रमेश कुमार निवासी सलूणी तहसील डाकघर सालार के रूप में हुई है।

चालक 21 वर्षीय राहुल ठाकुर पुत्र तुला राम गांव पधर हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ है। वाहन गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से घायल को खाई से निकालकर मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

ताज़ा मिली जानकारी के अनुसार चालक राहुल ठाकुर टेंपो लेकर सरार से बजमौता की ओर आ रहा था। गदियाली मोड़ पर वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।

- Advertisement -

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments