Tuesday, May 7, 2024
HomeHimachal Newsहिमाचल में बड़ा हादसा, खाई में गिरी जीप, 4 महिलाओं सहित 5...

हिमाचल में बड़ा हादसा, खाई में गिरी जीप, 4 महिलाओं सहित 5 की मौत

- Advertisement -

हिमाचल के मंडी जिले के करसोग उपमंडल के अलसिंडी के पास एक जीप खाई में गिर गई। इस दुखद हादसे में चार महिलाओं और जीप चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं छह अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को उपचार के लिए सुन्नी अस्पताल (Sunni Hospital) ले जाया गया है।

आपको बता दे की सभी मृतक महिलाएं महिला मंडल की सदस्य बताई जा रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार सभी किसी समारोह में शामिल होने जा रही थीं। बता दें कि अलसिंडी गांव मंडी और शिमला जिले (Alsindi village border of Mandi and Shimla districts) की सीमा पर स्थित है।

गौरतलब है कि दो दिन पहले बुधवार को कोटली उपमंडल के तहत आने वाले धन्यारा गांव के पास एक जीप के गहरी खाई में गिर जाने से चार लोगों की मौत हो गई थी। जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मृतकों में तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल था। जीप में सवार यह लोग किसी शादी समारोह में शामिल होने गए थे और वहां से वापस लौट रहे थे।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अलसिंडी के पास हुई सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता और घायलों को सर्वोत्तम उपचार प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की प्रार्थना की है।

- Advertisement -

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments