Wednesday, April 24, 2024
HomeHimachal Newsअज्ञात वाहन की टक्कर से 28 वर्षीय युवक की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से 28 वर्षीय युवक की मौत

- Advertisement -

Paonta Sahib Latest bike accident News

Paonta Sahib Latest News : आपको बता दे की पांवटा साहिब उपमंडल में राजबन (Rajban in Paonta Sahib subdivision) के समीप हिट एंड रन का एक मामला सामने आया है। हादसे में 28 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ताज़ा मिली जानकारी के मुताबिक युवक अपनी बाइक पर सवार होकर घर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी। युवक घायलावस्था में सड़क के बीचों-बीच पड़ा रहा, जबकि चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया है।

1 करोड़ रुपये बढ़ी 5 साल में CM जयराम ठाकुर की चल-अचल संपत्ति (Click Here)

स्थानीय लोगों ने जैसे ही युवक को देखा तो घायल अवस्था में उसे सिविल अस्पताल पांवटा साहिब (Civil Hospital Paonta Sahib) पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

युवक की पहचान अमन कुमार (28) निवासी राजबन पांवटा साहिब (Rajban Paonta Sahib) के रूप में हुई है। हादसा देर रात करीब 10 :40 पर पेश आया है।

उधर, Paonta Sahib DSP Ramakant ने पुष्टि करते हुए बताया कि युवक के शव को कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रारम्भिक जांच में यह हिट एंड रन का मामला लग रहा है। पुलिस मौके पर लगे सीसीटीवी को खंगालने में लगी हुई है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

- Advertisement -

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments