Thursday, May 2, 2024
HomeStates NewsBihar Newsपेड़ पर लटकी मिली प्रेमी जोड़े की लाश : गांव के कुछ...

पेड़ पर लटकी मिली प्रेमी जोड़े की लाश : गांव के कुछ लोगों पर हत्या का आरोप

- Advertisement -

बड़ी खबर आ रही है रविवार को प्रेमी युगल के शव पेड़ से लटके मिलने से हड़कंप मच गया. लड़की के परिवार का कहना है कि उनकी बेटी कम उम्र की है और शनिवार दोपहर को लापता हो गई। जब परिजन अपनी बेटी को ढूंढने के लिए प्रेमी के घर पहुंचे तो पता चला कि वह भी शनिवार से लापता है।

लड़की की चाची ने बताया कि रविवार सुबह मवेशी के लिए चारा लाने गए कुछ लोगों ने दोनों के शव को पेड़ से लटका देखा, तो गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इधर, दोनों के परिजन गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मृतक प्रेमी का नाम ललित कुमार (19) है। प्रेमिका का नाम रंभा कुमारी (14) है। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे। दोनों के बीच करीब एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। घटना महिषी थाना क्षेत्र के बिजवार गांव वार्ड नं 12 की है।

गांव के दो लोगों ने प्रेमी जोड़े को जान से मारने की धमकी दी थी

प्रेमी ललित के पिता बिसुन देव राम ने बताया कि लड़की के परिजन अपनी बेटी को खोजते हुए घर पहुंचे और आरोप लगाया कि ललित ने ही लड़की को भगाया है। लड़की के परिजन के साथ गांव के सरपंच और कुछ लोग भी थे। उन लोगों ने रात में ही पंचायत बुलाई।

पिता का आरोप है कि भरी पंचायत में गांव के रमेश यादव और दिनेश यादव ने दोनों को जान से मारने की धमकी दी। बिसुनदेव ने बताया कि दोनों ने धमकी दी कि प्रेमी जोड़ा मिल जाएगा तो उसे जान से मार देंगे। वहीं, ललित के चाचा दिनेश राम ने भी प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

- Advertisement -

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments