Tuesday, April 23, 2024
HomeHimachal Newsअति दुखद : खंभे से गिरकर विद्युत कर्मचारी ने तोड़ा दम

अति दुखद : खंभे से गिरकर विद्युत कर्मचारी ने तोड़ा दम

- Advertisement -

बड़ी ही दुखद खबर आपको बता दे की विद्युत उपमंडल ददाहू के अंतर्गत बिजली के खंभे से गिरकर घायल हुए विद्युत कर्मी ने दम तोड़ दिया। पांच दिनों से चंडीगढ़ के पीजीआई में भर्ती विद्युत कर्मचारी जीवन सिंह वीरवार रात को जिंदगी की जंग हार गया।

आपको बता दे की जीवन सिंह तीन फरवरी को काकोग में विद्युत लाइन पर काम करते समय करंट लगने से गहरी खाई में गिरने से घायल हो गया था। इसे प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया था लेकिन वीरवार रात को उसकी मौत हो गई।

बता दें कि जीवन सिंह करंट लगने से तीस फीसदी से अधिक झुलस गया था। पीजीआई में उपचार के दौरान उनकी दोनों बाजू काट दी गई थी। उपचार के दौरान ही उनकी मौत हो गई।

उनकी मृत्यु का समाचार मिलते ही विद्युत तकनीकी कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ उठी। सहायक अभियान ददाहू कोमल शर्मा ने विद्युत कर्मी की मौत पर शोक जाहिर करते हुए बताया कि जीवन सिंह टीमेट के पद पर कार्यरत था। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। साथ ही विभागीय कार्यवाही भी अमल में लाई जा रही है।

- Advertisement -

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments