Wednesday, May 1, 2024
HomeHimachal Newsहिमाचल में बड़ा हादसा : पुल के सरियों पर जा गिरी कार,...

हिमाचल में बड़ा हादसा : पुल के सरियों पर जा गिरी कार, 2 लोगों की दर्दनाक मौत

- Advertisement -

हिमाचल में बड़ा हादसा सामने आया है जिसमे चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर सात मील के पास एक कार अनियंत्रित होकर फोरलेन के निर्माणाधीन पुल के लिए खड़े किए गए सरियों में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को उपचार के लिए जोनल अस्पताल मंडी में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान दो लोगों ने दम तोड़ दिया।

ताज़ा मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान की कार नंबर आरजे 14 यूके 1052 पर सवार तीन लोग मनाली की तरफ जा रहे थे। सात मील के पास पहुंचते ही कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। जहां पर यह कार गिरी वहां पर फोरलेन के निर्माणाधीन पुल का कार्य चला हुआ है और उसके लिए सरिये खड़े किए गए हैं। यह कार निर्माणाधीन पुल के एक कोने पर खड़े किए सरियों पर जा गिरी। स्थानीय लोगों को घटना का पता चलते ही तुरंत प्रभाव से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया और तीनों घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और सड़क तक पहुंचाया गया।

घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से जोनल अस्पताल ले जाया गया है। सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सकीनी कपूर ने बताया कि कार हादसे में तीन लोग घायल हुए थे, जिसमें से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक इलाज जारी है।

- Advertisement -

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments