Thursday, May 2, 2024
HomeHimachal CM Sukhwinder Singh SukhuCM Sukhu बोले ; अब चार साल में पूरी करेंगे गारंटियां

CM Sukhu बोले ; अब चार साल में पूरी करेंगे गारंटियां

- Advertisement -

हिमाचल प्रदेश के CM Sukhu का एक बयान सामने आया है बात करते हैं उस पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अब कहा कि हमने एक साल में सभी दस गारंटियां पूरी करने के लिए नहीं कहा है। जनता ने विश्वास कर हमें पांच साल के लिए चुना है। हम चार साल के भीतर अपनी गारंटियां पूरी करेंगे। यह भी आपको बता दें कि भाजपा आरोप लगा रही है कि यह सुख की नहीं इतंजार की सरकार बन गई है।

जानकारी आपको दे दें की BJP के आरोपों पर पलटवार करते हुए सीएम ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय Rajeev Bhavan Shimla में मीडिया से बातचीत में दोहराया कि सरकार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की ओर से दी गई दस गारंटियों को पूर्ण करने के लिए दृढ़संकल्प है।

यह भी पढ़े : आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए CM सुक्खू की बड़ी घोषणा

कैबिनेट की पहली बैठक में ही प्रदेश में पुरानी पेंशन योजना (OPS) लागू कर दी गई है, जिससे 1.36 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिला है। अन्य सभी गारंटियां भी चरणबद्ध चार साल में पूरी की जाएंगी। उधर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि झूठ के पांव नहीं होते और वह ज्यादा देर चल नहीं पाता।

जबसे प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनी है, तबसे जनता को पता लग गया है कि इनकी सभी गारंटियां पूरे तरीके से झूठी हैं। वहीं, पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की सुक्खू सरकार अब 10 गारंटियों से मुकरने लगी है। दीवारों पर लिखी गारंटियां भी नजर नहीं आ रही हैं।

प्रियंका ने पहली कैबिनेट बैठक में ओपीएस एक लाख नौकरियां देने का किया था एलान

यह बात भी आपके लिए जानने योग्य है कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने 14 अक्तूबर 2022 को सोलन (Solan) में चुनावी शंखनाद करते हुए परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली की थी। इस रैली में प्रियंका ने पहली कैबिनेट बैठक में ओपीएस बहाल करने और एक लाख नौकरियां देने का एलान किया था।

यह भी पढ़े : सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला: ADM और SDM के साथ नियुक्त PSO हटाने के निर्देश

अंत में आपको यह भी बता दें कि उन्होंने कहा था कि कांग्रेस झूठे वादे नहीं करती, जो कहती है, उसे निर्धारित समय में पूरा करती है। अब हिमाचल में सरकार बनने के बाद कैबिनेट की तीन बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन कर्मचारियों को ओपीएस का लाभ मिलना शुरू नहीं हुआ।

पहली कैबिनेट बैठक में सिर्फ ओपीएस बहाल करने की घोषणा की, लेकिन इसकी न तो गाइडलाइन अभी तय हुई और न अधिसूचना जारी हुई।

हिमाचल की ताजा अपडेट के लिए Join करें My Himachal News का Whats App Group (CLICK HERE)

- Advertisement -

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments