Monday, April 29, 2024
HomeChamba Newsपिकअप और टिपर के बीच जबरदस्त टक्कर से एक व्यक्ति…

पिकअप और टिपर के बीच जबरदस्त टक्कर से एक व्यक्ति…

- Advertisement -

भरमौर-पठानकोट उच्चमार्ग पर नैणीखड्ड (Nainikhad on Bharmour-Pathankot highway) के समीप एक पिकअप वाहन और टिपर (pickup vehicle and a tipper) के बीच टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप चालक की बाजू में चोटें आई हैं। यह हादसा रविवार देर रात को हुआ। घायल पिकअप चालक की पहचान विजय कुमार पुत्र बजरो राम गांव सुलिया धरवाला के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ताजा मिली जानकारी के अनुसार बनीखेत (Banikhet) से सेब से भरी पिकअप पंजाब (Punjab) की ओर जा रही थी। विपरीत दिशा से एक टिपर गृह सामग्री का सामान लेकर आ रहा था। इस बीच, सेब से लदी पिकअप के चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और टिपर को सामने से टक्कर मार दी। वाहनों की टक्कर में पिकअप चालक के बाजू में गहरी चोट आई।

टक्कर की आवाज सुनते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे। बकलोह (Bakloh) पुलिस चौकी में हादसे की सूचना दी गई। घायल को स्थानीय लोगों ने एक निजी वाहन से हरिगिरी अस्पताल कमलाड़ी (Harigiri Hospital Kamaladi) पहुंचाया। चिकित्सकों ने घायल को प्राथमिक उपचार देकर नूरपुर अस्पताल रेफर कर दिया।

यहां से उसे टांडा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। पुलिस ने भादंसं की धारा 279,337,187 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। टिपर चालक अर्जुन कुमार गांव उदयपुर चंबा का रहने वाला है। डीएसपी हेमंत ठाकुर ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments