Sunday, April 28, 2024
HomeHimachal Newsट्रक चालक ने उड़ाया स्कूटी पर जा रही थी दो महिलाएं :...

ट्रक चालक ने उड़ाया स्कूटी पर जा रही थी दो महिलाएं : दर्दनाक मौत

- Advertisement -

Nalagarh News । हिमाचल में खराब मौसम के कारण यातायात दुर्घटनाओं की संख्या में वृद्धि हुई है। पूरे प्रदेश से यातायात दुर्घटनाओं की खबरें आती रहती हैं। ताजा जानकारी हिमाचल के सोलन जिले से आई है। यहां एक गंभीर कार हादसे में एक महिला की मौत हो गई. वहीं, एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. दुर्घटना के परिणामस्वरूप, एक ट्रक चालक ने स्कूटर पर सवार दो महिलाओं को टक्कर मार दी।

ट्रक चालक ने स्कूटी सवार महिलाओं को मारी टक्कर

ताज़ा मिली जानकारी के अनुसार सोलन जिला के औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से स्कूटी पर सवार दो महिलाओं में एक की मौत हो गईए वहीं दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

नालागढ़ जगातखाना पुल पर हुआ हादसा

आपको बता दे की यह हादसा नालागढ़ के तहत आते जगातखाना पुल पर हुआ है। बताया जा रहा है कि दो महिलाएं एक स्कूटी पर सवार होकर पंजाब की तरफ जा रही थीं। जैसे ही यह महिलाएं जगातखाना पुल के पास पहुंची तो पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने स्कूटी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से स्कूटी पर सवार दोनों महिलाएं सड़क पर गिर गईं।

एक महिला की मौत दूसरी घायल

स्कूटी पर पीछे बैठी बुजुर्ग महिला की सड़क पर गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं स्कूटी चला रही महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायल महिला को नालागढ़ के सिविल अस्पताल पहुंचायाए जहां उसका इलाज चल रहा है। मृतक महिला की पहचान महिंद्रा कौर गांव ढकाला पुन्हाब के रूप में हुई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। वहीं घायल महिला के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। वहीं पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी नालागढ़ कुलदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। वहीं नालागढ़ के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।

- Advertisement -

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments