Wednesday, April 24, 2024
HomeHimachal NewsSSB जवान की असम में हृदय गति रुकने से मौत, सैन्य सम्मान...

SSB जवान की असम में हृदय गति रुकने से मौत, सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

- Advertisement -

कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा (Naura of Dheera sub-division of Kangra) की ग्राम पंचायत नौरा के SSB जवान प्रवीन कुमार की असम में ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से मौत हो गई। मंगलवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार प्रवीन कुमार सशस्त्र सीमा बल की 64वीं बटालियन में ब्रामा कैंप हॉली असम में तैनात थे। मंगलवार को SSB जवान की पार्थिव देह बटालियन के उपनिरीक्षक लोभी राम की अगुवाई में असम से सशस्त्र सीमा बल के केंद्रीय प्रशिक्षण केंद्र सपड़ी लाई गई, जहां से उसे पैतृक गांव लाया गया।

नौरा के शवदाह गृह में सैंकड़ों लोगों ने नम आंखों से प्रवीन कुमार की अंतिम यात्रा में भाग लेकर उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की। बेटे अभिषेक ने प्रवीन कुमार की चिता को मुखाग्नि दी।

प्रवीन कुमार अपने पीछे पत्नी अनिता कुमारी, 18 वर्षीय पुत्र अभिषेक, 15 वर्षीय पुत्री अक्षरा, माता-पिता, भाई और बहन छोड़ गए हैं।

- Advertisement -

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments