Tuesday, April 23, 2024
HomeHaryana NewsAmbala Newsदर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर: 3 बच्चों के...

दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर: 3 बच्चों के पिता की मोत

- Advertisement -

हरियाणा के अंबाला कैंट (Haryana Ambala Cantt) में तेज रफ्तार कार की चपेट में आए एक बाइक सवार की चंडीगढ़ के एक अस्पताल (Hospital in Chandigarh) में इलाज के दौरान मौत हो गई। बाइक नंबर के अनुसार मृतक की पहचान नितिन पुत्र मदन निवासी लावा दाउदपुर शामली (यूपी) (Daudpur Shamli (UP)) के रूप में हुई।

आपको बता दे की हादसा 31 अगस्त की शाम साढ़े 7 बजे ढिल्लो पेट्रोल पंप के सामने हुआ था। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शी की शिकायत पर आरोपी गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

अंबाला कैंट में रेलवे कॉलोनी (Railway Colony in Ambala Cantt) के निवासी श्री गोवर्धन ने कहा कि उनकी 31 अगस्त को शाम 7:30 बजे घडिया वाले पीर पर माथा टेकने जा रहा था जैसे ही वह ढिल्लो पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, मोटरसाइकिल चालक को पीछे से एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।

गंभीर हालत में किया था रेफर

गोवर्धन ने बताया कि टक्कर लगने के बाद बाइक चालक नीचे गिर गया। गंभीर हालत में बाइक चालक को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से डॉक्टरों ने PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया। घायल को GMCH सेक्टर-32 मेडिकल कॉलेज चंडीगढ़ (Medical College Chandigarh) में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान देर रात दम तोड़ दिया।

उसने गाड़ी का नंबर HR05AG7711 नोट कर लिया। उसके बाद कार चालक मौके का फायदा उठा फरार हो गया। पड़ाव थाना पुलिस ने युवक की शिकायत पर आरोपी कार चालक के खिलाफ 279/304A के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नितिन राखी वाले दिन घर से निकला था

सुमन ने बताया कि राखी के दिन 31 अगस्त को नितिन घर से निकला था। उसने बताया था कि वह खेत में जा रहा है, लेकिन उन्हें नहीं पता कि वह अंबाला (Ambala) में क्या करने आया था। उसका पति जब शाम तक भी वापस नहीं लौटा तो उन्होंने अपने स्तर पर हर जगह तलाश की थी, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा था।

उन्होंने नितिन के नंबर पर कॉल की तो वह भी बंद आया। 1 सितंबर की रात को पुलिस ने कॉल करके उन्हें एक्सीडेंट होने सूचना दी। नितिन गांव में ही मजदूरी करता था।

- Advertisement -

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments