Monday, April 29, 2024
HomeHimachal Newsससुराल की प्रताड़ना से 24 साल की शाहीन की मौत

ससुराल की प्रताड़ना से 24 साल की शाहीन की मौत

- Advertisement -

Nahan News : ताजा खबर हम आपको बता दें कि डाॅ. वाईएस परमार मेडिकल काॅलेज (DR. YS Parmar Medical College) में 24 साल की शाहीन प्रवीण की संदिग्ध मौत में एक टर्न आया है।

बात यह भी थी कि प्रारंभिक तौर पर ये सामने आ रहा था कि शाहीन की मौत बीमारी व कमजोरी की वजह से हुई है, लेकिन सदमे से उबरने के बाद शाहीन के मायका पक्ष ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगा कर पुलिस की जांच को एक नई दिशा दे दी है।

आपको बता दें कि पुलिस ने तुरंत ही मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। भाई सलमान खान ने कहा कि बहन की शादी डेराबस्सी के लाडलू में हुई थी। क्षमता के मुताबिक दहेज दिया गया था। 20 फरवरी 2021 को शादी हुई थी। शुरू में सब कुछ ठीक ठाक रहा, लेकिन कुछ समय बाद मंजीत खान व उसके भाई ने शाहिन को तंग करना शुरू कर दिया था। 5 लाख रुपए की मांग लगातार की जा रही थी। मारपीट भी की जाती थी।

यह भी पढ़े : खुशखबरी : हिमाचल में घट गए प्रति ईंट के दाम

शाहीन की बेटी के जन्म पर भी सामथ्र्य के मुताबिक बहुत कुछ दिया गया था, लेकिन मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना जारी रही। 5 फरवरी 2023 को

शाहीन की रिश्तेदारी में मृत्यु हुई थी। इसके सिलसिले में वो भी गया था। लेकिन उसे मिलने नहीं दिया गया। बमुश्किल 13 फरवरी को शाहीन को वापस नाहन लाया गया। ससुराल वालों ने उसे कहा था कि तेरी बहन बहुत ज्यादा बीमार है, इसे आकर ले जाओ।

यह भी पढ़े : Himachal News : चिट्टे की बड़ी खेप के साथ 4 युवक गिरफ्तार

सलमान खान ने कहा कि उसकी बहन शाहीन ने उसे बताया था कि मंजीत खान व मंदीप खान उसे बहुत परेशान करते हैं, साथ ही मारपीट भी करते हैं। घर पर कोई इंजेक्शन भी लगाते हैं। इंजेक्शन के कारण वो नशे में रहती है। सलमान खान पुत्र मोहम्मद इकबाल ने पुलिस को सौंपे पत्र में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

उल्लेखनीय है कि 14 फरवरी की रात नाहन मेडिकल कॉलेज (Nahan Medical College) में शाहीन की संदिग्ध मौत हो गई थी। 15 फरवरी को शव का पोस्टमार्टम भी करवाया गया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

हिमाचल की ताजा अपडेट के लिए Join करें My Himachal News का Whats App Group (CLICK HERE)

- Advertisement -

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments