Thursday, May 2, 2024
HomeHimachal Newsपत्नी व बच्चों को लेकर ससुराल जा रहा था व्यक्ति, और हो...

पत्नी व बच्चों को लेकर ससुराल जा रहा था व्यक्ति, और हो गया दर्दनाक हादसा

- Advertisement -

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अम्ब ऊना हाईवे पर पड़ते बीजापुर में हुई सड़क दुर्घटना (road accident in Bijapur Amb Una Highway) में एक व्यक्ति की मौत हो गई और उसकी पत्नी व 2 बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

पुलिस से जो जानकारी मिली है उसके अनुसार वीरवार देर सायं उक्त स्थल पर एक ट्रैक्टर ट्राॅली ने ओवरटेक करते हुए अम्ब की तरफ आ रही एक स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर के दौरान स्कूटी पर सवार दंपति व बच्चे गिरकर बुरी तरह से जख्मी हो गए। वहीं चालक ट्रैक्टर ट्राॅली सहित अम्ब की तरफ फरार हो गया।

यह भी पढ़े : 9 बजे फोन पर मां-बाप से की बात और साढ़े 11 बजे शहीद हो गया हिमाचल का लाल

सिविल अस्पताल अम्ब ऊना हिमाचल

हादसे में घायल हुए दंपति व बच्चों को सिविल अस्पताल अम्ब (Civil Hospital Amb) लाया गया, जहां डाॅक्टर ने स्कूटी चालक सौरभ धीमान (35) निवासी भैरा को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसकी पत्नी अनुराधा (29) बेटे वीरेन (7) व नविश (2) उपचाराधीन हैं। सौरभ धीमान बिजली का काम करता था और वह घर से अपने बच्चों व पत्नी के साथ स्कूटी पर अपने ससुराल हीरानगर (अम्ब) आ रहा था।

DSP Amb Dr. Vasudha Sood ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार हुए ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को वारिसों के सुपुर्द कर दिया है।

यह भी पढ़े : दर्दनाक हादसा : आल्टो कार खाई में गिरी, चालक की दर्दनाक मौत

- Advertisement -

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments