Friday, May 3, 2024
HomeHimachal Newsअति दर्दनाक हादसा : पिकअप खाई में गिरने से व्यक्ति की दर्दनाक...

अति दर्दनाक हादसा : पिकअप खाई में गिरने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत

- Advertisement -

हिमाचल के जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल (Pachhad Sirmaur district of Himachal) में गुरुवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे एक पिकअप नंबर (HP13-0648) गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस पिकअप हादसे (Pickup Accident) में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है।

जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति को सराहां सिविल अस्पताल (Sarahan Civil Hospital) से रात को ही चिकित्सकों ने डा. वाईएस परमार मेडिकल कालेज नाहन (Dr. YS Parmar Medical College, Nahan) रैफर किया गया है।

पच्छाद पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शादी समारोह से वापिस लौट रहे जामन की सेर पंचायत के राज्यों गांव के धनवीर सिंह और अशोक कुमार अपनी पिकअप में जयहर से सराहां की ओर आ रहे थे कि जयहर से कुछ ही दूरी पर आकर पिकअप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

पिकअप चालक अशोक कुमार गंभीर रूप से घायल

इस दुर्घटना में पिकअप चालक अशोक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि पिकअप की चपेट में आने से धनवीर सिंह पुत्र मेहर सिंह निवासी राज्यों से अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।

नाहन मेडिकल कालेज रैफर किया

स्थानीय ग्रामीणों ने हादसे में हुए घायलों को अपने वाहनों से सिविल अस्पताल सराहां पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद पिकअप चालक अशोक कुमार को नाहन मेडिकल कालेज रैफर कर दिया गया है, जबकि धनवीर सिंह को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शुक्रवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। वहीं पच्छाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत दुर्घटना का मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

उधर, DSP Rajgarh Arun Kumar Modi ने पिकअप हादसे (pickup accident) में एक व्यक्ति की मौत और एक व्यक्ति के घायल होने की पुष्टि की है।

- Advertisement -

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments