Friday, May 3, 2024
HomeHimachal Newsपति की मौत के बाद पत्नी ने भी त्यागे प्राण, एक ही...

पति की मौत के बाद पत्नी ने भी त्यागे प्राण, एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार

- Advertisement -

आपको पता होगा की जब इंसान शादी के बंधन में बंधता है तो दोनों जीवनभर साथ निभाने व हर सुख-दुख में साथ रहने की कसम खाते हैं लेकिन ऐसा बहुत ही कम देखने को मिलता है, जहां पर अपने जीवन साथी की जीवनलीला समाप्त होती देख दूसरा भी अपने प्राण त्याग कर प्रभु चरणों में विलीन हो जाए।

आपको बता दे की ऐसा ही मामला विधानसभा क्षेत्र हरोली के गांव पंडोगा में सामने आया, जहां पर पति की मौत के बाद पत्नी की भी मौत हो गई। पंडोगा के पूर्व पंचायत समिति सदस्य अमित ठाकुर ने बताया कि उनके ताया व ताई की चंद मिनटों में ही आकस्मिक मौत हो गई।

हिमाचल संशोधित वेतनमान के एरियर की पहली किस्त जारी

आपको ये बता दे की 74 वर्षीय सूरम सिंह पंजाब बिजली बोर्ड से सेवानिवृत्त होकर अपनी पत्नी 71 वर्षीय कमला देवी व अपने बच्चों संग जीवन व्यतीत कर रहे थे।

दर्दनाक हादसा : फिसली निजी बस, बाल-बाल बचीं 15 जानें

अमित ठाकुर ने बताया कि बुधवार रात लगभग 1 बजे सूरम सिंह ने अपनी पत्नी को कहा कि तबीयत कुछ ठीक नहीं लग रही, जिसके बाद उनकी पत्नी ने बेटे को उठाया लेकिन तब तक सूरम सिंह ने अपने प्राण त्याग दिए।

खाई में गिरी बोलेरो, हरियाणा के 3 युवकों की मौत

तभी सामने खड़ी उनकी पत्नी अपने पति की हालत को देखकर बेहोश हो गई। उन्हें उपचार हेतु घरवाले लेकर गए लेकिन तब तक उनकी भी मौत हो चुकी थी। वीरवार को दोनों का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया गया।

- Advertisement -

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments