Saturday, October 31, 2026
HomeStates Newsस्कूल बस की खिड़की से बाहर सिर निकाल कर देख रहा था...

स्कूल बस की खिड़की से बाहर सिर निकाल कर देख रहा था मासूम छात्र, खंभे से टकराया, मौके पर ही मौत

जनपद में स्कूल बस की खिड़की से बाहर सिर निकाल कर देखना एक तीसरी कक्षा के छात्र को महंगा पड़ा गया। 10 वर्षीय एक छात्र का सिर बिजली के खंभे से टकराने से उसकी मौत हो गई। इस हादसे पर जिला अधिकारी आर. के. सिंह ने बताया कि मोदीनगर क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल में तीसरी कक्षा का एक छात्र स्कूल बस की खिड़की से सिर निकालकर बाहर देख रहा था।

इसी दौरान बस जब स्कूल के अंदर दाखिल होने के लिए मुड़ रही थी तभी छात्र का सिर बिजली के खंभे से टकरा गया लेकिन अस्पताल पहुंचते ही डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि बस में मौजूद एक शिक्षक ने उन्हें बताया कि उस बच्चे की तबीयत ठीक नहीं थी। बहरहाल, स्कूल बस को जब्त करके उसके चालक तथा कंडक्टर को हिरासत में ले लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) इराज राजा ने बताया कि हादसे में मृत बच्चे के परिजन ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मामले की जांच की जा रही है। जिला प्रशासन ने बस का सुरक्षा ऑडिट कराने के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी इस सिलसिले में रिपोर्ट मांगी है।

- Advertisement -

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments