Wednesday, April 24, 2024
HomeChamba Newsमजदूरी करने घर से निकले व्यक्ति को टिप्पर ने रौंद डाला :...

मजदूरी करने घर से निकले व्यक्ति को टिप्पर ने रौंद डाला : खौफनाक मौत

- Advertisement -

चंबा जिले के चंबा-साहो मार्ग पर फुलनूटाला के पास एक व्यक्ति को टिप्पर ट्रक (hit by a tipper truck near Phulnutala on the Chamba-Saho road) ने टक्कर मार दी। हादसे के कारण एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. व्यक्ति की पहचान जोगिंदर कुमार (55) पुत्र संतो राम निवासी सुंगल तहसील व चंबा जिला के रूप में हुई है। पुलिस ने टिप्पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार जोगिंद्र कुमार रोजाना की तरह मेहनत-मजदूरी के लिए घर से चम्बा की तरफ आ रहा था। जब फुलनुटाला के पास पहुंचा तो टिप्पर की चपेट में आ गया। चालक टिप्पर को बैक कर रहा था कि इस दौरान जोगिंद्र कुमार वाहन की चपेट में आ गया।

हालांकि आसपास के लोगों ने चालक को पीछे चल रहे व्यक्ति के बारे में आगाह भी किया लेकिन चालक को इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। जब तक उसे इस बात का एहसास हुआ कि वाहन के टायर के नीचे कोई आ गया है तब तक देर हो चुकी थी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद चम्बा थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया तथा चश्मदीद लोगों के बयान दर्ज किए। इसके बाद शव को मेडिकल काॅलेज चम्बा लाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने बताया कि टिप्पर को कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।

- Advertisement -

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments