Saturday, April 27, 2024
HomeHimachal Newsदर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार ने ली साइकिल सवार की जान

दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार ने ली साइकिल सवार की जान

- Advertisement -

ऊना जिला के उपमंडल अम्ब के तहत मुबारिकपुर में हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौत का शिकार हुए व्यक्ति की पहचान सुभाष (55) पुत्र जगदीश राम निवासी अप्पर भंजाल के रूप में हुई है। अम्ब पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गत दिवस मुबारिकपुर में दौलतपुर रोड पर भंजाल की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने एक साइकिल को टक्कर मार दी। इस दौरान साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल साइकिल सवार को सिविल अस्पताल अम्ब लाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर किया गया लेकिन नाजुक हालत को देखते हुए उसे वहां से पीजीआई रैफर कर दिया गया, जहां पर वीरवार रात्रि उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सुभाष एक उद्योग में कार्यरत था। डीएसपी अम्ब सृष्टि पांडेय ने कहा कि कि पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया है और प्रत्यक्षदर्शी के बयान पर आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव वारिसों के सुपुर्द कर दिया है।

- Advertisement -

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments