Friday, March 29, 2024
HomeHimachal Newsमचा हड़कंप : कोरोना वैक्सीन लगाने के 3 घंटे बाद 74 वर्षीय...

मचा हड़कंप : कोरोना वैक्सीन लगाने के 3 घंटे बाद 74 वर्षीय महिला की मौत

जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी में कोरोना वैक्सीन लगाने के बाद गुरुवार को महिला की मौत का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार जिला कुल्लू जिला की मणिकर्ण घाटी के बराधा में सब स्टेशन में 74 वर्षीय महिला को गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया गया। उसके साथ ही बराधा गांव की ही अन्य 3 और महिलाओं को भी कोरोना टीका लगाया गया। महिला पौने 3 बजे सब स्टेशन से घर चली गई। शाम को महिला की अचानक तबीयत खराब हुई और उसके बाद महिला ने दम तोड़ दिया। महिला को सीएचसी जरी लाया गया तो ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टरों के अनुसार महिला का उच्च रक्तचाप का पुराना मामला था। वहीं अन्य बातों को भी ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है कि क्या महिला को वैक्सीन लगाने के बाद दिक्कत आई या फिर महिला की किसी अन्य कारणों से मौत हुई है। वहीं महिला की मौत वैक्सीनेशन के बाद होने से लोग भी अब घबरा रहे हैं कि महिला की आखिर किस वजह से मौत हुई होगी।

सीएमओ कुल्लू डॉ.सुशील चंद्र शर्मा ने बताया कि 74 वर्षीय महिला ह्रदय रोग से ग्रसित थी महिला को 2 बजे वैक्सीन लगी, जिसके साथ 3 अन्य महिलाओं ने भी टीका लगाया। प्रोटोकॉल के हिसाब से आधे घंटे के बाद सभी महिलाएं घर चली गईं। उन्होंने कहा कि परिजनों ने यह माना है कि महिला की हार्ट अटैक से मौत हुई है। महिला के शव को परिजनों को सौंप दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments