Wednesday, April 24, 2024
HomeHimachal Newsड्यूटी पर CRPF जवान ने की आत्महत्या, छुट्टी काट कर ज्वाइन की...

ड्यूटी पर CRPF जवान ने की आत्महत्या, छुट्टी काट कर ज्वाइन की थी नौकरी

- Advertisement -

बल्ह उपमंडल के गलमा के पास कोटलू गांव के सीआरपीएफ के जवान तेजवंत सिंह का आज उनके गांव के श्मशान घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। 42 वर्षीय तेजवंत सिंह पंजाब के फतेहगढ़ में कार्यरत थे और 10 तारीख को छुट्टी काट कर घर से ड्यूटी ज्वाइन करने गए थे। शुक्रवार की सुबह को फतेहगढ़ से उनके घर में फोन आया कि तेजवंत सिंह ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली है।

आज सुबह जैसे ही तेजवंत सिंह का पार्थिव शरीर उनके गांव में पहुंचा तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सीआरपीएफ के जवानों ने श्मशान घाट पर सलामी दी। तेजवंत सिंह अपने पीछे माता-पिता, पत्नी, एक करीब 11 वर्षीय बेटा और एक करीब 13 वर्षीय बेटी छोड़ गए हैं।

- Advertisement -

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments