Friday, March 6, 2026
HomeStates Newsनदी में गिरी कार, सेना के जवान की मौत, छुट्टी पर आया...

नदी में गिरी कार, सेना के जवान की मौत, छुट्टी पर आया था घर

एक कार अनियंत्रित होकर पिंडर नदी में जा गिरी। हादासे में कार सवार सेना के जवान की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस और एसडीआएफ के जवानों ने नदी से शव को निकाला। इधर, जवान की मौत पर क्षेत्र में शोक की लहर है।

जानकारी के मुताबिक, घटना देर रात की है। रैन फैंटी गांव का प्रमोद सिंह (36 वर्ष) पुत्र महिपाल सिंह 14 गढ़वाल राइफल में कार्यरत था। दस दिन पूर्व प्रमोद छुट्टी आया था और बृहस्पतिवार को कार से अपने गांव जा रहा था। इस दौरान रैन गांव के पास उसकी कार अनियंत्रित होकर करीब 250 मीटर नीचे पिंडर नदी में जा गिरी।

- Advertisement -

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments