Monday, April 22, 2024
HomeHimachal Newsदर्दनाक हादसा : खाई में गिरी कार, 29 वर्षीय युवक की मौत

दर्दनाक हादसा : खाई में गिरी कार, 29 वर्षीय युवक की मौत

- Advertisement -

car accident BSL Sundernagar Mandi News

Sundernagar News : ताज़ा खबर आपको बता दे की BSL पुलिस थाना के तहत पंडार क्षेत्र में एक कार के गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

ताज़ा जानकारी के अनुसार निहरी पुलिस चौकी के अंतर्गत पंडार क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब 5 बजे एक कार (TN-22 HP 6506) करीब 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। गाडी में 5 लोग सवार थे।

आपको बता दे की हादसे में 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई है जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग बिजली महादेव कुल्लू (Bijli Mahadev Kullu) से वापिस लौट रहे थे।

मृतक की पहचान 29 वर्षा गुणानंद सुपुत्र नेक चंद गांव मनोला डाकघर चुराग तहसील करसोग जिला मंडी (Post Office Churag Tehsil, Karsog, District Mandi) के रूप में हुई है। वहीं मनोज कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज नेरचौक (Medical College Ner Chowk) रैफर कर दिया गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार (DSP Sundernagar Dinesh Kumar) ने की है।

- Advertisement -

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments