Monday, April 29, 2024
HomeHimachal Newsअसम राइफल्स के जवान ने जन्मदिन के दिन संसार को कहा अलविदा

असम राइफल्स के जवान ने जन्मदिन के दिन संसार को कहा अलविदा

- Advertisement -

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले की बर्मा पापड़ी पंचायत (Burma Papdi Panchayat in Sirmaur) के रहने वाले 46 वर्षीय सैनिक रणजीत सिंह की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। सबसे खास बात यह है कि रंजीत की मौत उनके जन्मदिन पर ही हुई है.

ग्राम पंचायत प्रधान शेर सिंह ने माय हिमाचल न्यूज़ को इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि रणजीत सिंह लगभग 24 वर्ष पहले असम राइफल्स (Assam Rifles) में भर्ती हुए थे। वह काफी खुश मिजाज व मिलनसार थे।

बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह के समय अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी, जिस पर साथी सैनिक उन्हें अस्पताल ले गए, जहां शाम को उनकी मृत्यु हो गई। परिवार को मंगलवार सुबह जानकारी मिली कि रणजीत सिंह अब इस दुनिया में नहीं रहे।

अकस्मात मृत्यु के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मगर पंचायत प्रधान शेर सिंह ने बताया कि परिवार को जो जानकारी दी गई है, उसके अनुसार उल्टी-दस्त के कारण उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी। अस्पताल जाकर वो रिकवर नहीं कर पाए। परिवार को मंगलवार अल सुबह उनके देहांत का पता चला। सैनिक रणजीत सिंह अपने पीछे माता-पिता के अलावा पत्नी व दो पुत्रों को छोड़ गए हैं।

फिलहाल, असम राइफल्स के अधिकारियों ने परिवार को बताया है कि बुधवार दोपहर तक मृतक सैनिक की पार्थिव देह बर्मा पापड़ी पहुंचेगी।

- Advertisement -

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments