Wednesday, May 1, 2024
HomeHimachal Newsबोलेरो कैंपर सामान उतारते समय खाई में गिरी, महिला सहित 2 लोगों...

बोलेरो कैंपर सामान उतारते समय खाई में गिरी, महिला सहित 2 लोगों की मौत

- Advertisement -

अप्पर शिमला के जुब्बल में एक भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां ग्राम पंचायत झगटान में कोठु सड़क पर एक बोलेरो कैंपर (HP 75-0250) हादसे का शिकार हो गई। महिला और ड्राइवर की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हादसा शाम के समय पेश आया। बोलेरो कैंपर में महिला सहित कुल तीन लोग सवार थे। कोठु संपर्क मार्ग पर चालक ने बोलेरो कैम्पर को रोका और इसमें रखी सीमेंट की बोरियां उतारने लगे। इसी दौरान बोलेरो कैम्पर अनियंत्रित हुई और आगे गहरी खाई में जा गिरी। महिला व चालक भी बोलेरो कैम्पर के साथ खाई में गिर गए।

जानकारी के अनुसार हादसे में दोनों ने दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान दिनेश कुमार(35) पुत्र गिरजानंद गांव झगटान तथा घामती देवी(52) पत्नी ध्यान सिंह गांव झगटान के रूप में हुई है। हादसे में कपिल पुत्र साधु राम निवासी कोठू गंभीर रूप से घायल हुआ है।

डीएसपी रोहड़ू रविन्द्र नेगी ने बताया कि सामान उतारते समय हादसा हुआ है और इसमें दो लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। इस बीच प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों व घायल को फौरी राहत प्रदान की गई है।

- Advertisement -

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments