Tuesday, May 7, 2024
HomeChandigarh Mohali Newsहिमाचल की बेटी तनुजा बनीं भारतीय सेना में मेजर

हिमाचल की बेटी तनुजा बनीं भारतीय सेना में मेजर

Himachali daughter Tanuja became Major in Indian Army

- Advertisement -

खुसखबरी आपको बता दे की Himachal Pradesh के Mandi district के Padhar उपमंडल की Tanuja Singh Indian Army में Major बनी हैं। वर्ष 2015 में Tanuja Singh ने I.N.H.S. मुंबई में Indian Army की Military Nursing Service में बतौर लैफ्टिनैंट स्थायी कमीशन पास किया था और वर्ष 2017 में कैप्टन के पद पर पदोन्नति प्राप्त की।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें My Himachal News का Whats App Group (CLICK HERE)

वर्ष 2021 में कै. तनुजा सिंह को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पूर्वी कमांड जनरल ऑफिसर कमांडिंग कमैंडेशन मैडल से सम्मानित किया गया। वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभागाध्यक्ष फ्लाइंग ऑफिसर डा. चमन ने बताया कि अब कै.

आपको बता दे की Tanuja को Indian Army में Major Rank पर पदोन्नति मिली है। Tanuja के पिता भारतीय सेना के सिग्नल कोर में सेवाएं दे चुके हैं और महज 6 साल की उम्र में उन्हें एक दुर्घटना में खो दिया था।

यह भी पढ़े : Himachal News : जयराम सरकार के सभी लंबित टेंडर रद्द, फैसलों की होगी समीक्षा

तनुजा की मां रेखा कुमारी ने कड़े संघर्ष व चुनौतियों के बावजूद अपने दोनों बच्चों को बेहतरीन परवरिश व उच्च शिक्षा दिलाई। Major Tanuja Singh की मां ने अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने के लिए Hamirpur व Chandigarh में नौकरी की। तनुजा के मेजर बनने पर दादा-दादी व परिवार के सदस्य बहुत खुश हैं।

वर्तमान में Major Tanuja Singh Delhi में कार्यरत हैं। तनुजा ने गुरुकुल स्कूल हमीरपुर व आई.एन.एच.एस. मुंबई से ग्रैजुएशन की है। तनुजा के छोटे भाई अंकुज सिंह ने Indian Institute of Science Education and Research, Mohali, Chandigarh से एम.एससी. कैमिस्ट्री की पढ़ाई पूर्ण की है।

यह भी पढ़े :  BJP में फूटने लगा हार का गुबार, देहरा से निकली धवाला की ज्वाला

रेखा देवी व तनुजा सिंह का संघर्ष नारियों व लड़कियों के लिए एक मिसाल
फ्लाइंग ऑफिसर डा. चमन लाल ने कहा कि बहन रेखा देवी व तनुजा सिंह का संघर्ष समाज की नारियों व लड़कियों के लिए एक मिसाल है। मेजर तनुजा सिंह परिवार व पधर (मंडी) की पहली लड़की है जिसने भारतीय सेना में बतौर मेजर पद पर पदोन्नति प्राप्त की है।

तनुजा की इस उपलब्धि पर जिप सदस्य रविकांत, पंचायत समिति सदस्य कविता चौहान, पंचायत प्रधान हेमंत कुमार, व्यापार मंडल के पूर्व प्रधान काहन सिंह ठाकुर, वरिष्ठ नागरिक टेक सिंह चौहान ने मेजर तनुजा व उनके परिवार के सदस्यों को बधाई दी है।

- Advertisement -

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments