Tuesday, October 20, 2026
HomeChamba Newsअति दर्दनाक : कार पर गिरा पेड़, एक की मौत दो घायल

अति दर्दनाक : कार पर गिरा पेड़, एक की मौत दो घायल

हिमाचल Himachal के चंबा Chamba जिला में चलती कार पर एक पेड़ के अचानक गिर जाने के कारण हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। कार पर अचानक से पेड़ गिर जाने के कारण चालक ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी श्रद्धालुओं devotees से भरे कैंटर से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी में सवार तीनों लोगों को कटर की मदद से गाड़ी को काट कर बाहर निकाला गया। हादसा नंगल Nangal श्री आनंदपुर साहिब Sri Anandpur Sahib मुख्य मार्ग पर स्थित भानुपली के समीप हुआ है। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही नंगल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े : दर्दनाक : कार को टक्कर मारने के बाद खेत में उतरा ट्रक, चालक की मौत

जानकारी के अनुसार चंबा Chamba के तीन युवक भानुपली-बिलासपुर रेल मार्ग के निर्माण कार्य में जुटी कंपनी में कर्मचारी के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। बताया जा रहा है कि जब यह तीनों एक बोलेरो गाड़ी में सवार होकर श्रीआनंदपुर साहिब की ओर जा रहे थे। इसी बीच मार्ग में अचनाक से सूखे पेड़ का हिस्सा गाड़ी के आगे आ गिरा, जिसके चलते चालक ने गाड़ी पर से अपना नियंत्रण खो दिया और गाड़ी नंगल की ओर जा रहे श्रद्धालुओं से भरे कैंटर से जा टकराई। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी की खिड़कियों को कटर की सहायता से काटकर उसमें सवार लोगों को बाहर निकाला गया। इस हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान 32 वर्षीय अशरफ भट्ट निवासी चंबा के तौर पर हुई है। जबकि इस हादसे में घायल हुए दो व्यक्तियों की पहचान संजय ठाकुर व विमेश निवासी चंबा के रूप में हुई है। इस हादसे में कैंटर में सवार श्रद्धालुओं को मामूली चोटें ही आईं हैं। इस हादसे की पुष्टि थाना प्रभारी पवन चैधरी ने की है। नंगल पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments