Thursday, September 17, 2026
HomeHimachal Newsदर्दनाक हादसा : ट्रक ने मारी 2 कारों को टक्कर

दर्दनाक हादसा : ट्रक ने मारी 2 कारों को टक्कर

जिला कुल्लू की पर्यटन नगरी मनाली के सोलंगनाला में ग्रेफ के ट्रक ने दो वाहनों को टक्कर मार दी जिसके चलते तीनों ही वाहन सड़क से नीचे नाले में जा गिरी। इस सड़क दुर्घटना में भी ट्रक चालक समेत चार लोग घायल हुए हैं। जिनका मनाली अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोलंगनाला में दो गाड़ियां सड़क किनारे थी उसी दौरान ग्रेफ का ट्रक तेज रफ्तार से आया और उसने आगे दोनों कारों को टक्कर मार दी। वही ट्रक भी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क कर नाले में जा गिरा। इस सड़क दुर्घटना में 4 लोग घायल हुए हैं।

वहीं स्थानीय लोगों के द्वारा उन्हें मनाली अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी गई। एसपी कुल्लू गौरव सिंह का कहना है कि पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और दुर्घटना के कारणों की छानबीन की जा रही है। घायलों में सूरज प्रकाश सिंह पुत्र ठाकुर सिंह आर पठानकोट उम्र 32, आरती पत्नी सूरज प्रकाश सिंह उम्र 28, दीपक सोलंकी पुत्र रमेश्वर सिंह सोलंकी द्वारिका दक्षिण पश्चिम दिल्ली उम्र 43 और ट्रक ड्राइवर ललित कुमार पुत्र भीम बहादुर देहरादून उम्र 34 शामिल है।

- Advertisement -

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments