Thursday, May 2, 2024
HomeHimachal Newsदर्दनाक हादसा : चलती कार पर गिरा पत्थर, महिला की मौके पर...

दर्दनाक हादसा : चलती कार पर गिरा पत्थर, महिला की मौके पर मौत

- Advertisement -

हिमाचल के मंडी शहर के जिस जगह पर पिछले दिनों 2 चालकों के बीच मारपीट के बाद नदी में डूबने से मौत हो गई थी, उसी स्थान पर बुधवार को दोपहर बाद 3 बजे के आसपास एक दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि 4 अन्य घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार महिला के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया दिया है। मृतका की पहचान प्रोमिला देवी (40) पत्नी राम सिंह निवासी रुंझ डाकघर कटिंडी तहसील पधर जिला मंडी के रूप में हुई।

जानकारी के अनुसार प्रोमिला देवी अपनी 3 बहनों व भांजे यशपाल के साथ कार (HP 33E-9028) में सवार होकर पंडोह से मंडी की ओर आ रही थी। जैसे ही गाड़ी बिंद्रावणी बाईपास टनल के पास पहुंची तो पहाड़ी से एक पत्थर गिरा जाेकि कार के शीशे को तोड़ता हुआ अगली सीट पर बैठी महिला को लगा, जिससे वह बेहोश हो गई। महिला को उसी गाड़ी में मंडी अस्पताल ले जाया गया, जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं हादसे में यशपाल व बाकी 3 महिलाओं को मामूली चोटें आई हैं। एएसपी मंडी सागर चंद्र ने बताया कि मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सौंप दिया गया है।

- Advertisement -

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments