Tuesday, April 23, 2024
HomeHimachal Newsहिमाचल में शर्मनाक घटना : तीन साल की बच्ची के साथ सौतेले...

हिमाचल में शर्मनाक घटना : तीन साल की बच्ची के साथ सौतेले पिता ने किया दुष्कर्म

- Advertisement -

जिला काँगड़ा के पालमपुर के क्षेत्र में एक नेपाली मूल के व्यक्ति ने अपनी सौतेली बेटी से दुष्कर्म किया है। यह घटना बुधवार सुबह हुई है। इसका पता चलते ही बच्ची की माता ने बुधवार रात को पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस ने शिकायत दर्ज करते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे 2 अप्रैल तक पुलिस की रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस ने दुष्कर्म और पॉस्को के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को रात करीब दो बजे गिरफ्तार कर लिया।

आपको बता दे की बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजा गया है। उसे चिकित्सीय निगरानी में रखा गया है। आरोपी का परिवार नेपाल का रहने वाला है। जो यहां पर काफी सालों से मजदूरी का काम करता है। उधर, थाना प्रभारी सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments