Friday, March 6, 2026
HomeDelhi Newsअति दुखद: एक साथ जली मां-बेटी की चिताएं, सडक़ हादसे के दौरान...

अति दुखद: एक साथ जली मां-बेटी की चिताएं, सडक़ हादसे के दौरान हुई थी मौत

यह दुखद खबर हमीरपुर जिला की ग्राम पंचायत उटप के तहत आने वाले लंजियाना गांव की मां बेटी की चिताओं शुक्रवार को एक साथ जलीं। आपको बता दें कि बीती 25 जुलाई को दिल्ली सडक़ हादसे में हुई मौत के बाद मां-बेटी के शव शुक्रवार सुबह पैतृक गांव पहुंचे। महिला का पति कनाडा तथा बेटा हांगकांग से लौटे तभी शवों का अंतिम संस्कार किया गया।

जानकारी के अनुसार बता दें कि बेटी अपनी मां को लेकर विदेश जाना चाहती थी। इसी के चलते 24 जुलाई की रात को दोनों मां-बेटी दिल्ली के लिए रवाना हुर्ह थीं। गाड़ी को भी परिवार का ही एक युवक चला रहा था।

आपको बता दें कि सोमवार सुबह दिल्ली पहुंचते ही गाड़ी की एक बस से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में मां बेटी तथा महिला रिश्तेदार की मौत हो गई जबकि एक 18 महीने का बच्चा और गाड़ी चालक गंभीर घायल हो गए। घायलों का उपचार चल रहा है।

- Advertisement -

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments