Monday, April 29, 2024
HomeHimachal Newsबाइक की टक्कर से महिला की दर्दनाक मौत

बाइक की टक्कर से महिला की दर्दनाक मौत

- Advertisement -

पांवटा साहिब के रामपुर घाट (Road accident Rampur Ghat of Paonta Sahib) में भीषण सड़क हादसा हो गया. बताया जाता है कि बाइक की टक्कर से महिला की मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि महिला रामपुर घाट में एक निजी कंपनी में काम करती थी। मृतक महिला की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी संतोष दुबे की पत्नी किरण देवी के रूप में की गई है.

मिली जानकारी के मुताबिक वीरवार सुबह महिला सड़क क्रॉस कर रही थी। इस दौरान सामने से आ रही एक बाइक ने महिला को टक्कर मार दी। मौके पर स्थित लोगों द्वारा महिला को अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन महिला तब तक दम तोड़ चुकी थी।

सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर महिला के शव को कब्जे में ले लिया है। Paonta Sahib DSP Aditi Singh ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

- Advertisement -

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments