Friday, March 6, 2026
HomeHimachal Newsअत्यंत दुखद खबर : मां के वियोग में बेटी ने भी तोड़...

अत्यंत दुखद खबर : मां के वियोग में बेटी ने भी तोड़ दिया दम

हिमाचल के जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र में मां के वियोग में बेटी ने भी दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार शिलाई गांव की 40 वर्षीय शीला देवी की माता की मृत्यु हो गई थी। सोमवार को शीला देवी अपनी मृत माता के अंतिम दर्शन के लिए अपने मायके शिलाई से गांव मिल्लाह गई थी।

बताया जा रहा है कि जैसे ही शीला देवी अपनी माता के अंतिम दर्शनों के बाद उन्हें कफन डालने लगी, तभी बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। परिजन उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले गए, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सोमवार को शीला की माता का अंतिम संस्कार हुआ तो वहीं मंगलवार को बेटी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

- Advertisement -

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments