Friday, May 3, 2024
HomeHimachal Newsएकतरफा प्यार में कामयाबी न मिलने से 24 साल के युवक ने...

एकतरफा प्यार में कामयाबी न मिलने से 24 साल के युवक ने लगाया फंदा

- Advertisement -

मंडी जिले के धर्मपुर उपमंडल मुख्यालय से 2 किमी दूर स्थित चलाल में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक घर पर अकेला था और उसने दोपहर में यह घटना की। घटना का पता तब चला जब मनरेगा में काम करने वाली कुछ महिलाएं वहां से गुजरीं।

मृतक की पहचान विकास उर्फ सन्नी (24) पुत्र शेर सिंह निवासी चलाल के रूप में हुई है। घटना मंगलवार दोपहर एक बजे की है, जब मनरेगा कामगार महिलाएं शेर सिंह के आंगन से गुजरीं तो उन्हें सन्नी फंदे से झूलता नजर आया। उन्होंने इस बारे में आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी।

मृतक युवक के पिता शेर सिंह कॉन्ट्रैक्ट वाहन चलाते हैं और माता अस्पताल में ड्यूटी पर थी। बताया जा रहा है कि युवक ने अपनी मौत का वीडियो भी बनाया है। सूत्रों की मानें तो मामला एकतरफा प्यार का है, जिसमें कामयाबी न मिलने से परेशान युवक ने मौत को गले लगाना बेहतर समझा।

DSP Sarkaghat Sanjeev Gautam ने बताया कि सरकाघाट अस्पताल (Sarkaghat Hospital) में बुधवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments