Thursday, May 2, 2024
HomeHimachal Newsघर की दीवार ढहने से 2 बच्चों की दुखद मौ*त

घर की दीवार ढहने से 2 बच्चों की दुखद मौ*त

- Advertisement -

Arki (Solan): सोलन की अर्की ग्राम पंचायत साई के चलोग गांव में बारिश से एक गरीब परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट गया है। बीती रात को हुई बारिश से एक कच्चे घर की दीवार ढहने से दो बच्चों की दुखद मौत हो गई।

तहसीलदार अर्की रमन ठाकुर (Tehsildar Arki Raman Thakur) ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात को बारिश होने के कारण साई पंचायत के चलोग निवासी जगदीश के कच्चे मकान की पिछली दीवार गिर गई, जिसकी वजह से जगदीश का बेटा यादव (14) व उसकी भान्जी तमन्ना (21) की मिट्टी के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई। तमन्ना पुत्री रणजीत गांव नाल (Ramshahar) की रहने वाली है, जो अपने नौनिहाल आई हुई थी।

आपको जानकारी दें दें की प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर दोनों मृतकों के परिवारों को 25-25 हजार रुपए की सहायता दी है। इसके साथ ही मकान के हुए नुक्सान का आकलन किया जा रहा है।

- Advertisement -

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments