Monday, April 22, 2024
HomeDelhi Newsयमुना का जल स्तर लगातार बढ़ रहा…दिल्ली में सभी स्कूल रहेंगे बंद:...

यमुना का जल स्तर लगातार बढ़ रहा…दिल्ली में सभी स्कूल रहेंगे बंद: CM केजरीवाल

- Advertisement -

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरूवार को कहा कि यमुना का जल स्तर लगातार बढ़ने की वजह से नदी के आसपास की सड़कों पर पानी आ गया है।

केजरीवाल ने ट्विट कर आज कहा ‘‘यमुना का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। अब पानी 208.46 मीटर पर पहुँच गया है। बढ़ते हुए जल स्तर के कारण, यमुना के आस पास की सड़कों पर आ गया है। आपसे अनुरोध है कि इन रास्तों पर ना जायें।” उन्होंने कहा, ‘‘जिन आबादी वाले इलाक़ों में पानी भरा है, वहाँ से लोगों को हटा रहे हैं।

वहाँ रहने वालों से अनुरोध है कि प्रशासन का सहयोग करें।

लोगों की जान बचाना सबसे ज़रूरी है। सभी दिल्ली वालों से अपील है कि इस आपातकाल स्थिति में एक दूसरे का हर संभव सहयोग करें।” वहीं इसके साथ ही केजरीवाल ने बाढ़ के पानी से घिरे इलाकों में स्कूल बंद (Kejriwal announced the closure of schools) करने की घोषणा की।

उल्लेखनीय है कि केजरीवाल ने यमुना में बढ़े जलस्तर के मद्देनज़र अधिकारियों के साथ कल आपात बैठक के बाद पत्रकारों से कहा था कि यमुना में जलस्तर बढ़ता जा रहा है और दिल्ली में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है।

यह भी पढ़े : बड़ा हादसा : मकान की छत गिरी, गर्भवती महिला समेत तीन की मौत

दिल्ली में यमुना का खतरनाक (dangerous level of Yamuna in Delhi) स्तर 205.33 मीटर है जबकि इस वक्त दिल्ली में यमुना का जल स्तर खतरे के निशान को पार करके 207.71 मीटर पर पहुंच गया है। इससे पहले 1978 में यमुना का अधिकतम जल स्तर 207.49 मीटर पहुंचा था, उस समय दिल्ली में बाढ़ आई थी।

यह भी पढ़े : हिमाचल में बारिश अभी कहर बरपा सकती है : भारी बारिश का अलर्ट

दिल्ली का 45 साल पुराना रिकॉडर् टूट गया है और यमुना का जल स्तर इससे भी आगे पहुंच चुका है।

- Advertisement -

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments