Wednesday, April 24, 2024
HomeHimachal Newsदर्दनाक हादसा : टिप्पर सड़क से नीचे गिरा, युवक की मौत-2 घायल

दर्दनाक हादसा : टिप्पर सड़क से नीचे गिरा, युवक की मौत-2 घायल

- Advertisement -

मंडी जिले के अंतर्गत आते गाड़ागुशैणी में वीरवार को एक टिप्पर के सड़क के नीचे लुढ़कने से एक युवक की मौत गई जबकि 2 लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार हादसा दोपहर बाद करीब अढ़ाई बजे हुआ बताया जा रहा है। उक्त टिप्पर गाड़ागुशैणी से खोली नामक स्थान पर जा रहा था। इसमें पत्थर भरे हुए थे। जैसे ही टिप्पर नेहरा नामक स्थान पर पहुंचा तो अचानक चढ़ाई पर उसकी ब्रेक फेल हो गई, जिससे टिप्पर बैक होते हुए सड़क से करीब 200 मीटर नीचे लुढ़क कर दूसरी सड़क पर जा गिरा।

इस दौरान सड़क पर पैदल जा रहा 21 वर्षीय युवक डोला सिंह पुत्र ज्ञान चंद निवासी गाड़ागुशैणी टिप्पर की चपेट में आ गया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं टिप्पर चालक मनीष (40) व केशव राम (45) घायल हो गए। वहीं हादसे की सूचना मिलने के बाद खोली पंचायत प्रधान प्रताप सिंह व सचिव रोशन चौहान मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों के साथ राहत एवं बचाव कार्य में जुट हुए हैं। उधर, हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके के लिए रवाना हो गई है।

- Advertisement -

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments