Saturday, May 4, 2024
HomeChamba Newsससुराल से घर जा रहा था व्यक्ति पहाड़ी से पत्थर गिरने से...

ससुराल से घर जा रहा था व्यक्ति पहाड़ी से पत्थर गिरने से दर्दनाक मौत

- Advertisement -

चम्बा जिला के जनजातीय क्षेत्र पांगी (Pangi Chamba ) में एक व्य​क्ति की पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान देवी सरण (43) पुत्र भागी राम निवासी महालियत किलाड़ (Mahaliat Kilad) के रूप में की गई है।

ताज़ा मिली जानकारी के अनुसार देवी सरण ​बुधवार को अपने ससुराल लुज से वापस अपने घर महालियत आ रहा था। जैसे ही धरवास पुल के समीप पहुंचा तो वहां पर अचानक पहाड़ी से पत्थर गिर गया। इसकी चपेट में आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

वीरवार सुबह जब बीआरओ के कर्मचारियों ने व्य​क्ति काे लहूलुहान हालत में देखा तो इसकी सूचना पुलिस थाना पांगी को दी। पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए किलाड़ पहुंचाया।

पुलिस थाना पांगी में तैनात एसआई सु​शील ने बताया कि पुलिस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

- Advertisement -

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments