Wednesday, October 21, 2026
HomeHimachal Newsअति दर्दनाक : घर पर बड़े भाई की शादी का चल रहा...

अति दर्दनाक : घर पर बड़े भाई की शादी का चल रहा था जश्न, सड़क हादसे में छोटे भाई की मौत

बड़े की शादी छोटे भाई की मौत

सुबाथू छावनी के नजदीक गंभरपुल-हरिपुर मार्ग पर रविवार दोपहर एक बाइक और बस की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बाइक चालक हेम चंद (21) पुत्र कृष्ण चंद निवासी धनेरी हरिपुर की ओर जा रहा था।

जब वह बृजेश्वर देव मंदिर देवथल के नजदीक राव पुल पर पहुंचा तो सामने से आ रही बस से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। जिस बस से बाइक की टक्कर हुई वह विवाह के लिए बुक की गई थी।

वहीं हेम चंद के घर पर भी उसके बड़े भाई के विवाह समारोह का जश्न मनाया जा रहा था, ऐसे में परिवार में खुशी का माहौल मातम में तबदील हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि समय पर एम्बुलैंस न पहुंचने के कारण बाइक चालक आधे घंटे तक प्राथमिक उपचार के लिए तड़पता रहा। प्राथमिक उपचार से पहले ही उसकी मौत हो गई।

शडियाना पंचायत के बीडीसी सदस्य देवेंद्र शर्मा ने बताया कि उनके परिचित ने उन्हें फोन कर एम्बुलैंस भेजने को कहा लेकिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुबाथू में एम्बुलैंस सुविधा उपलब्ध न होने के कारण वह कुछ नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि कई वर्षों से छावनी समेत स्थानीय पंचायतों के निवासी एम्बुलैंस की मांग को उठाते रहे हैं।

छावनी अस्पताल में एम्बुलैंस की सुविधा उपलब्ध है लेकिन रविवार को अस्पताल में छुट्टी रहती है, ऐसे में चंडी अस्पताल से एम्बुलैंस मंगवाई गई लेकिन एम्बुलैंस के दुर्घटना स्थल तक पहुंचने से पहले एक निजी वाहन में घायल को कुनिहार ले जाया गया, जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। देवेंद्र शर्मा ने कहा कि अगर सुबाथू में एम्बुलैंस सुविधा होती तो बाइक चालक की जान बचाई जा सकती थी।

- Advertisement -

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments