Tuesday, April 16, 2024
HomeHimachal NewsDharamshala Newsपेपर लीक नहीं हुआ, बेचा गया : प्रतिभा सिंह

पेपर लीक नहीं हुआ, बेचा गया : प्रतिभा सिंह

Congress Himachal President Pratibha Singh in Dadi Maidan Dharamsala

कांग्रेस की हिमाचल अध्यक्ष प्रतिभा (Congress Himachal President Pratibha Singh) सिंह ने मंगलवार को धर्मशाला के दाड़ी मैदान (Dadi Maidan in Dharamsala) में पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा (Sudhir Sharma) के दिन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विकास दिवस कार्यक्रम में जनता से बदलाव का आह्वान किया।

दाड़ी मेंं जुटी भीड़ से गदगद प्रतिभा सिंह ने सुधीर शर्मा की पीठ थपथपाई। इस मौके पर उन्होंने सरकार पर भी कई निशाने साधे। प्रतिभा ने पुलिस भर्ती मामले में बड़ा बयान देते हुए कहा पुलिस भर्ती ( Himachal Police recruitment ) में नौकरियां बेची गई हैं। कोई पेपर लीक नहीं हुआ।

इसमें डीजीपी से लेकर एसपी रैंक तक के अधिकारी इनवॉल्व थे, लेकिन किसी भी बड़े अधिकारी पर कार्रवाई नहीं हुई और छोटे कर्मचारियों पर मामला डाला जा रहा है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि इस मामले में करोड़़ों रुपए का लेन देन हुआ है।

उन्होंने कहा कि जो धर्मशाला का जो नक्शा बदला है, वह सुधीर शर्मा की देन है। उन्हेांने कहा कि भाजपा के शासनकाल में शांता व धूमल (Shanta and Dhumal) भी सीएम बने, लेकिन भाजपा के कार्यकाल में कोई बड़ी उपलब्धि गिनाने के लिए नहीं है, जबकि वीरभद्र सिंह ने राजपाठ छोड़ कर जनता की सेवा करते हुए कई विकास कार्य किए।

सुधीर शर्मा मेरे बेटे समान : प्रतिभा सिंह
( Sudhir Sharma is like my son: Pratibha Singh )

प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) ने कहा कि उन्होंने सुधीर शर्मा को आदरणीय नहीं कहा क्योंकि वह उनके लिए प्रिय हैं, सुधीर बेटे की तरह हैं। इसलिए उनका आशीर्वाद हमेशा सुधीर के साथ रहेगा। उन्होंने अपील की कि धर्मशाला (Dharamshala) की सीट को कांग्रेस की झोली में डाले कर हिमाचल में सरकार (Government in Himachal) बनाएं।

हिमाचल मानसून सत्र में हो सरकार की विदाई
(Government farewell in Himachal monsoon session)

सुधीर शर्मा के जन्मदिवस पर जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश कड्डार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र राणा ने कहा कि दाड़ी में उमड़ा जनसैलाब बदलाव की आहट है। जयराम पूरी टीम के साथ जाने वाले हैं। मानसून सत्र में फेयरवेल पार्टी दी जाएगी।

विकास के मामले में सुधीर शर्मा ने धर्मशाला (Sudhir Sharma in Dharamsala) में जो काम किए हैं, उन पर मुहर लगा कर कांग्रेस को जिताएं। श्री राणा ने कहा कि विस चुनावों में भाजपा की जमानत जब्त हो जानी चाहिए। कांगड़ा (Kangra) की पिछले पांच सालों में पूरी तरह से अनदेखी हुई है। भाजपा के पास गिनाने को कुछ नही है। राणा ने दावा किया कि कांगड़ा की सभी 15 सीटें कांग्रेस जीतेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments