Friday, April 19, 2024
HomeHimachal Newsहिमाचल : 300 फुट खाई में गिरी कार, दंपति सहित दो बच्चे

हिमाचल : 300 फुट खाई में गिरी कार, दंपति सहित दो बच्चे

- Advertisement -

हिमाचल में जहां एक तरफ बरसात और दूसरी तरफ सड़क हादसे (Himachal Road Accident) लोगों की जिंदगी से खेल रहे हैं। ताजा मामला मंडी (Mandi Road Accident ) जिला के गोहर (Gohar) से सामने आया है। यहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में पति पत्नी और उनके दो बच्चे घायल हो गए।

Mandi Gohar Road Accident

आपको बता दें कि यह हादसा मंगलवार दोपहर बाद गोहर पंडोह सड़क मार्ग (Gohar Pandoh road) पर बरसाट (बागा) के समीप हुआ बताया जा रहा है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार चेतराम परिवार सहित अपने ससुराल शिवाबदार जा रहा था।

इस दौरान बरसाट के पास कार सड़क में कीचड़ होने से फिसल गई और गहरी खाई में गिर गई। स्थानीय लोगों को घटना का पता चलते ही लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायल परिवार को सड़क तक पहुंचाया। लोगों ने 108 एंबुलेंस के माध्यम से घायल परिवार को नागरिक चिकित्सालय गोहर (Civil Hospital Gohar) भर्ती कर दिया। वहीं पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments