Friday, March 29, 2024
HomeChamba Newsचंबा में बादल फटने से तबाही, 15 वर्षीय युवक की मौत, गाड़ियां...

चंबा में बादल फटने से तबाही, 15 वर्षीय युवक की मौत, गाड़ियां और पुल बहे

हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर जारी है। प्रदेशभर में 81 सड़कें अवरूद्ध, 79 बिजली ट्रांसफार्मर ठप और 13 पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं। चंबा जिले के सरोग (Sarog village of Chamba District) गांव में बादल फटने से भारी तबाही हुई है।

भूस्खलन से दीवार ढह गई। मलबे के नीचे दबने से 15 वर्षीय युवक की मौत हो गई। किहार सेक्टर के डांड मुगाल के गांव भडोगा में यह हादसा देर रात हुआ (Bhadoga village of Dand Mughal in Kihar sector)।

मृतक की पहचान विजय कुमार पुत्र ब्यास देव के रूप में हुई है। ग्रामीणों की मदद से पुलिस जवानों ने शव को मलबे से निकाला और अस्पताल पहुंचाया। भारी बारिश से डांड नाले में दो कारें, दो पिकअप वाहन, छह बाइकें बह गई हैं। डीएसपी सलूणी मयंक चौधरी (DSP Saluni Mayank Chaudhary) ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

भरमौर-हड़सर मार्ग पर प्रंघाला (Pranghala on Bharmour-Hadsar road) के पास पहाड़ी से चट्टान गिरने से पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। भरमौर-हड़सर हाईवे (Bharmour-Hadsar road) बग्गा के पास भारी भूस्खलन से बाधित है।

चंबा जिले के 32 सड़क मार्गों पर भूस्खलन से वाहनों की रफ्तार थम गई है। सलूणी क्षेत्र में पुल और घराट बह गए हैं। प्रशासन ने कई मकान खाली करवाए हैं। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है।

किन्नौर जिले में भावानगर (Bhavanagar in Kinnaur District) के नजदीक सुबह छह बजे बजे अचानक भूस्खलन होने से एनएन-5 बंद हो गया है। सुबह से एनएच के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं। किन्नौर जिला (Kinnaur District) का देश दुनिया से संपर्क कट गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments